प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत होंगे जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के नए कुलगुरू
Sep 3, 2026, 18:21 IST
भोपाल, 03 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जीवाजी विश्वविद्यालय का नया कुलगुरू प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, समाज शास्त्र एवं सामाजिक विभाग डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को नियुक्त किया है। इस सबंध में लोक भवन द्वारा गुरुवार को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल पटेल ने प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत को 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वत्तर होगी के लिए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत