राजगढ़ः पुलिस ने दस घंटे में अपहृत नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब

 


राजगढ़,19 मार्च (हि.स.)। मलावर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी विश्लेषणों के आधार पर महज दस घंटे में नाबालिग बालिका को अपचारी बालक के साथ धार जिले के घाटाबिल्लोद से सुरक्षित दस्तयाब किया। प्रकरण में पीड़ित के कथनों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी रजनेश सिरोठिया ने गुरुवार को बताया कि 18 मार्च, बुधवार को 15 वर्षीय बालिका के परिजनों ने शिकायत की, बीती रात बच्ची बिना बताएं कहीं चली गई, तलाशने पर नही मिली तो अज्ञात पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने उपलब्ध साक्ष्य एवं तकनीकी विश्लेषणों के आधार धार जिले के घाटाविल्लोद से अपचारी बालक के कब्जे से पीड़ित को मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द किया। प्रकरण में पीड़ित के कथनों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी रजनेश सिरोठिया, एएसआई मनोहर साहू, प्रआर.विनोद यादव, आर.महेश पूर्विया, राजेन्द्र वर्मा,महिला आर.अंजली चैरसिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मलावर पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक