सागरः जांबाज महिला पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान, 'सशक्त महिला-सुरक्षित समाज' का दिया संदेश

 


सागर, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवमयी अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग ने समाज को “सशक्त महिला – सुरक्षित समाज” का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने फील्ड ड्यूटी के अपने चुनौतीपूर्ण अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने बताया कि महिलाएँ आज केवल फाइलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में फ्रंटलाइन पर तैनात हैं। उनकी कार्यशैली में अनुशासन के साथ-साथ संवेदनशीलता का जो मिश्रण दिखता है, वह समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और गहरा करता है।

इस अवसर पर उन जांबाज महिला कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में विशेष कार्य किया है। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिला सुरक्षा, सम्मान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे