राजगढ़ः घर के आंगन में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरू

 


राजगढ़, 08 अगस्त (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदूरिया में शनिवार शाम 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय वह घर में अकेला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सिंदूरिया निवासी लक्ष्मीनारायण (45) पुत्र बीरमसिंह ने घर के आंगन में बीम से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान उसके परिजन मजदूरी के लिए गांव में गए हुए थे साथ ही वह स्वयं भी मजदूरी करता था। परिजन जब वापस घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि लक्ष्मीनारायण शराब पीने का आदी था। उसके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। हालांकि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में रखवाया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक