अनूपपुर: सांसद हिमाद्री सिंह का प्रयास रंग लाया, जिले के रेलवे स्टेशनों में 3 ट्रेनों के ठहराव की अनुमति
अनूपपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के तीन रेलवे स्टेशनों में 3 ट्रेनों के ठहराव (स्टॉपेज) की हरी झडी मिल गई हैं। इसकी मांग क्षेत्र की जनता द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।
दरअसलए मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद हिमाद्री सिंह के लगातार प्रयास करती रहीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से निरंतर मिलकर रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए मांग करती रहीं, जिसे अब जाकर अनुमति मिली है। सांसद 27 फरवरी को कार्यक्रम के दौरान अनूपपुर रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति–संतरागांछी को हरी झंडी दिखाकर गतंव्य को रवाना करेंगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हिमाद्री सिंह को पत्र लिख कर वेंकटनगर स्टेशन मे पुरी - ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, अनूपपु्र मे रानी कमलापति - संतरागांछी और कोतमा मे अंबिकापुर - हजरत निजामुद्दीन ट्रेन स्टापेज को स्वीकृति प्रदान की है। जिन ट्रेनों के स्टॉपेज की स्वीकृति प्रदान हुई है उन ट्रेनों के ठहराव के लिए 27 फरवरी को सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा अनूपपुर रेलवे स्टेशन से एक साथ हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा। सांतरागाछी-रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर में, उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर तथा निजामुद्दीन–अम्बिकापुर- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन में ठहराव की सुविधा मिली है।
सांसद हिमाद्री सिंह की पहल पर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले तीन स्टेशनों में 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमे गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 27 फरवरी से तथा गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 05 मार्च 2026 से अनूपपुर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस, अनूपपुर स्टेशन 09.53 बजे पहुंचेगी एवं 09.55 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस, अनूपपुर स्टेशन 00.31 बजे पहुंचेगी एवं 00.33 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस 04 मार्च 2026 से तथा गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस एक्सप्रेस 05 मार्च 2026 से कोतमा स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस, कोतमा स्टेशन 14.56 बजे पहुंचेगी एवं 14.58 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, कोतमा स्टेशन 09.46 बजे पहुंचेगी एवं 09.48 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 से तथा गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 से वेंकटनगर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 16.29 बजे पहुंचेगी एवं 16.31 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, वेंकटनगर स्टेशन 06.32 बजे पहुंचेगी एवं 06.34 बजे रवाना होगी।
उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर में ठहराव की सुविधा के कारण कुछ स्टेशनों के समय सारिणी में आंशिक बदलाव
उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर में ठहराव की सुविधा के कारण 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का जैतहरी स्टेशन के समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन की जा रही है। अब यह गाड़ी 16.39 बजे के बजाय 16.44 बजे जैतहरी स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का पेंड्रा रोड और बेलगहना स्टेशन के समय सारिणी में भी आंशिक परिवर्तन की जा रही है अब यह गाड़ी 06.45 बजे के बजाय 06.48 बजे पेंड्रा रोड स्टेशन तथा 07.45 बजे के बजाय 07.48 बजे बेलगहना स्टेशन पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला