राजगढ़ः नेवज नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 


राजगढ़, 20 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इलाज के लिए निकले 35 वर्षीय युवक का शव बुधवार सुबह नेवज नदी के छोटे पुल के पास पानी में उतराता मिला। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय होकम पिता मथुरालाल विष्वकर्मा पुरा मोहल्ला निवासी के रूप में हुई, जिसकी शिनाख्त उसके मामा गोपाल पिता मांगीलाल विश्वकर्मा ने की। परिजनों ने बताया क‍ि युवक मानसिक रोग से पीड़ित था और उसका उपचार जारी था। वह 17 मई को इलाज के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। तीन दिन बाद उसका शव नदी में मिलने से परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल युवक नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक