उज्जैनः मुख्यमंत्री बुधवार को झारड़ा तहसील को देंगे 188.42 करोड़ लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज की सौगात

 


उज्जैन, 16 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बुधवार को उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील में 188.42 करोड़ रु.लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 19 करोड़ रु. से अधिक लागत के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इस परियोजना से झारड़ा तहसील के 18 गांवों के 11 हजार से अधिक किसान परिवारों को आधुनिक सूक्ष्म दाब सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह परियोजना छोटी कालीसिंध नदी पर निर्मित है। सामाकोटा बैराज परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 188.42 करोड़ रु..है। इसकी जल संग्रहण क्षमता 17.57 मिलियन घन मीटर है, जिससे कुल 7236 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में पाइप पद्धति द्वारा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

ये गांव होंगे लाभान्वितइस परियोजना से झारड़ा तहसील के 18 गांवों नलखेड़ा,पनोडिया, नीमखेड़ा, घट्टिया जस्सा, मेलाखेड़ी, खोरियापदमा, खेरलाए लसूडय़िानहाताए नागपुराए छज्जुखेड़ीए देलाखेड़ीए डूंगरखेड़ीए खेड़ामद्दा, कसोन, डूंगरखेड़ा, महिदपुरिया, सोमचिड़ी एवं झारड़ा के लगभग 11 हजार 93 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना अंतर्गत दो पंप हाउस का निर्माण किया गया है, जिनमें से पंप हाउस नंबर-1 से 5548 हेक्टेयर तथा पंप हाउस नंबर-2 से 1738 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाएगी। बैराज की ऊंचाई 13 मीटर एवं लंबाई 1010 मीटर है, जिसमें 12 मीटर बाय 8.85 मीटर के कुल 11 गेट लगाए गए हैं।

इन कार्यो का भी होगा लोकार्पणमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इनमें उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्मित महाविद्यालय के नवीन भवन की लागत 4.35 करोड़ रु., लोक शिक्षण विभाग द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल सेमलिया, शासकीय कन्या हाई स्कूल महिदपुर रोड़ तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कुंडीखेड़ा के भवनों की प्रत्येक की लागत 1.48 करोड़ रु. है। इसीप्रकार ऊर्जा विभाग द्वारा मोचीखेड़ा में नवीन 33.11 केवी उपकेंद्र की लागत 1.91 करोड़ रु. तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा झारड़ा क्षेत्र के आक्यालिम्बा, पीपल्याधुमा, गोगाखेड़ा, भादवा, डूंगरखेड़ा, बरखेड़ाबुजुर्ग, मकला, चितावद, धाबलासिया, लसूडय़िानहाटा, नागगुराडय़िा, नलखेड़ा एवं शक्करखेड़ी में निर्मित 13 उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की प्रत्येक की लागत 0.65 करोड़ रु. शामिल है। इन विकास कार्यों की अनुमानित लागत 207 करोड़ रु. से अधिक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल