अनूपपुर: नवरात्र के नौंवे दिन काली नृत्य के साथ हुआ जवारा विसर्जन,भक्ति में झूमते रहें श्रद्धालु

 








अनूपपुर, 27 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नवरात्र के नौंवे दिन शुक्रवार को जिले भर के देवी मंदिरों से जवारा विसर्जित किए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिर से काली नृत्य करते हुए निाली गई, साथ ही महिलाएं अपने सिरों पर जवारा कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए मडिया स्थित तालाब में विधि-विधान से जवारे का विसर्जन किया।

जिला मुख्यालय में कई स्था्नों से काली नृत्य एवं देवी मंदिरों से जवारा विसर्जन होता हैं। चेतना नगर स्थित सिद्ध बाबा का जवारा विसर्जन आज किया गया। शनिवार को मंढिया में जवारा विसर्जन होगा। नवरात्र के प्रथम दिवस से जवारा कलश, घी कलश और तेल कलश की स्थापना की जाती है। ज्ञात हो कि देवी मंदिरों में दिन के अनुसार नौं वें दिन जवारा विसर्जित किए गए।

शुक्रवार की शाम चेतना नगर स्थित सिद्ध बाबा एवं खेर माई से जवारों के साथ काली नृत्य का चल समारोह शुरू होकर मडिया स्थित तालाब पहुंच कर विधि-विधान से जवारे का विसर्जन किया। मंदिरों में जवारा और घट स्थापना की गई थी। पूरे नौ दिन मंदिरों में आस्था की भीड़ नजर आई और मंदिरों में भी साज सज्जा और कार्यक्रम हुए। नौ दिन बाद जवारा विसर्जन मे भी भक्तो का उत्साह दिखा और जवारा चल समारोह मे सिर पर जवारा कलश लेकर भक्तो के भ्रमण किया। जवारा जुलूस में भक्त झूमते और देवी के जयकारों के साथ जवारा विसर्जन किया। चेतना नगर स्थित सिद्ध बाबा से काली नाचते हुए नगर भ्रमण कर स्थित तालाब पहुंच कर विधि-विधान से जवारे का विसर्जन किया। कोतमा नगर में देवी मंदिरों से जवारा विसर्जन एवं काली नृत्य के साथ हुआ।

जिले भर मे काली नृत्य के साथ जवारा विसर्जन चल समारोह मे भक्तो ने उत्साह के साथ विसर्जन मे शामिल हुए और काली नृत्य देखा। इस दौरान पूरे क्षेत्र मे जवारा विसर्जन मे प्रशासन भी मुस्तैद था। और अपने अपने क्षेत्र मे अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला