पंचक्रोशी यात्रा की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, मार्ग का किया निरीक्षण
उज्जैन, 28 मार्च (हि.स.)। धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली पंचक्रोशी यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण की शुरुआत पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर से की गई, जहां अधिकारियों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में पेयजल व्यवस्था, पानी की टंकी की सफाई, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था एवं एलईडी स्क्रीन को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट, वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी एवं एडीएम अतेंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पंचक्रोशी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल