निवाड़ी: नगर परिषद जेरोन खालसा के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने मतदान 29 सितम्बर को

 


भोपाल/निवाड़ी, 07 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद जेरोन खालसा जिला निवाड़ी के अध्यक्ष को अपने पद से वापस बुलाने के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। इस संबंध में मतदान 29 सितम्बर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं प्रतीक का आवंटन 8 सितम्बर को किया जायेगा। मतदान 29 सितम्बर को होगा। मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर परिषद जेरोन खालसा जिला निवाड़ी के नगरीय क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत