मंदसौरः राज्यसभा सांसद की सांसद निधि से प्रदत्त निक्षय वाहन का लोकार्पण
मंदसौर, 20 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला चिकित्सालय परिसर में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दिक्षित ने बुधवार को प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के लिये विशेष रूप से बनाये गये नि:क्षय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने इस नि:क्षय वाहन के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये की राशि राज्यसभा सांसद निधि से प्रदान की है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टी.बी. मुक्त भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए केन्द्रिय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के आव्हान पर राज्यसभा सांसद गुर्जर ने 6.50 लाख रू. की राशि टी.बी. मुक्त भारत अभियान को गति देने हेतु प्रदान की है। आज इसी वाहन को नगर के गणमान्य नागरिकों एवं जिला चिकित्सालय स्टाफ की उपस्थिति मे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर रमादेवी गुर्जर द्वारा के द्वारा प्रदत्त की गई राशि से 25 फुड बास्केट आहार किट भी प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत राज्यसभा सांसद निधि से लगभग 06.50 लाख रू. की लागत से बने नि:क्षय वाहन मे एक्स-रे सुविधा सहित कई सुविधाऐं उपलब्ध है । यह नि:क्षय वाहन मंदसौर जिले के 905 ग्रामों सहित जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों मे भी भ्रमण करेंगा ।
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि टी.बी. रोग को हराना है, तो जनजागरूकता जरूरी है । टी.बी. का रोग लाईलाज नही है बल्कि इसका ईलाज आसानी से हो सकता है। यह जन जागरूकता जरूरी है । आपने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने टी.बी. को भारत से खत्म करने के लिये पुरे देश में टी.बी. मुक्त भारत अभियान चलाया है ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया