अनूपपुर: सर्प दंश से नव विवाहिता एवं युवक की उपचार दौरान मौत

 


अनूपपुर, 16 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार को सांप दंश से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक की गंभीर हालात में चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती किए कराया गया हैं।

जहरीले सांप के काटने से उपचार दौरान नव विवाहिता की मौत हो गई, जबकि युवक की कोतमा अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक के मां को सांप काटने से गंभीर हालात में भर्ती कराया गया हैं , जिसे चिकित्सकों द्वारा खतरे से बाहर होना बताया गया है।

जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के बुढार थाना अंतर्गत सरईकापा गांव में सोमवार की रात 24 वर्षीय सरिता पत्नी अवधेश चौधरी मायके में घर के पीछे बांड़ी में गई थी तभी अचानक एक अज्ञात अत्यंत जहरीले सांप ने सरिता के जांघ के पास डंस दिया जिस पर सरिता के तेजी से आवाज करने पर पिता एवं परिजन बाहर निकल कर बांडी में सांप की खोजबीन किए जाने पर सांप के नहीं मिलने सरिता की हालत खराब होते देखकर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी पर पुलिस द्वारा मृतिका नव विवाहिता की श्रेणी में होने के कारण तहसीलदार अनूपपुर वेद प्रकाश सिंह की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा एवं परीक्षण करा पोस्टमार्डम कराते हुए मृतिका के शव का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु परिजनों को सौंप कर संबंधित थाना को घटना की जानकारी से अवगत कराते हुए अग्रिम जांच किए जाने की बात कही।

वहीं जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत ग्राम पयारी क्रमांक एक निवासी 27 वर्षीय रविशंकर को घर के अंदर जमीन में सोते समय सांप के काटे जाने पर गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा उपचार हेतु कोतमा चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। कोतमा पुलिस कार्यवाही करते हुए शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपे दिया।

इसी दौरान परिवार एवं रिश्तेदारों के एकत्रित रहने एवं रात मे ठहरने पर 48 वर्षीय मां इंद्रवती चौधरी अन्य लोगों के साथ जमीन सो थी तभी देर रात में सर्प ने के दाएं हाथ के बीच की उंगली में काट दिया हो-हल्ला होने पर परिवार जनों ने सर्प को देखकर उसे मारकर इंद्रवती को उपचार हेतु फुनगा अस्पताल से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया जिसकी हालत वर्तमान समय खतरे से बाहर होना चिकित्सको द्वारा बताया गया है जो वर्तमान समय तक भर्ती रहकर उपचाररत है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला