भोपाल: एमसीयू में राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस का आयोजन 21 अप्रैल को
भोपाल, 20 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर “पीआर एंड सीएसआरः बिल्डिंग द फाउंडेशन ऑफ विकसित भारत 2047” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से कॉर्पोरेट सेक्टर से कम्युनिकेशन फील्ड के टॉप प्रबंधक सम्मिलित होंगे।
यह कार्यक्रम सीएसआर तथा जनसंपर्क की भूमिका पर केंद्रित होगा। कार्यक्रम मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी परिसर के तक्षशिला परिसर स्थित लता मंगेशकर सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।
विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस संगोष्ठी का शुभारंभ मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी करेंगे। इस आयोजन में एनएफएल, विजयपुर के महाप्रबंधक कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विक्रम रावत, एनपीसीआइएल, मुबंई के उपमहाप्रबंधक कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अमृतेश श्रीवास्तव एवं पीआईबी भोपाल के निदेशक मनीष गौतम विशिष्ट अतिथि होंगे। जिंदल स्टील रायगढ़ के जनंसपर्क प्रमुख पारस पाठक, एमपीपीजीसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सौरभ पवार, एनएचपीसी से अंबर डोंगरे,एनएचएआई से सुश्री अमृतांशी जोशी, यूपीएमआरसी से आयुष ओझा, ईवाई से सुश्री प्रियंका दास, एसबीआई से अरविंद पांडियार, एडजेक्टिव पीआर के निदेशक विभोर शर्मा, एमपी पावर कंपनी से मनोज द्विवेदी, एमपी ऑनलाइन से आरती श्रीवास्तव,डीपीआर से अशोक मनवानी एवं सुनील वर्मा सहित दिग्गज कॉर्पोरेट कम्युनेकेटर्स उपस्थित रहेंगे। इस संगोष्ठी में एक्सपर्टस विभाग के स्टूडेंट्स की मेंटरिंग भी करेंगे। इस दौरान विभाग के न्यूज़ लेटर एपीआर-वर्स का विमोचन एवं आमंत्रित विशेषज्ञों के साथ विधार्थियों का एक संवाद सत्र भी आयोजित होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा