अनूपपुर: नई शिक्षा नीति : 15 दिवसीय इंटर्नशिप में छात्रों का हुए व्यक्तित्व विकास से राष्ट्र निर्माण
जनजाति विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रणाम नर्मदा युवा संघ में सामाजिक आर्थिक मूल्यांकन का लिया प्रशिक्षण
अनूपपुर, 1 दिसंबर (हि.स.)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के राजनीतिक विज्ञान विभाग के सात छात्रों ने प्रणाम नर्मदा युवा संघ में 15 दिवसीय नई शिक्षा नीति के तहत इंटर्नशिप कार्यक्रम में प्रवेश लेकर समाज सेवा के विभिन्न आयामों पर अनुभव प्राप्त किया। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप करना होता हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के राजनीति विभाग के विद्यार्थी दिव्या चौकसे, मीना बैगा, नेहा कुमारी, आरजू साहू, शिवानी सिंह, भारती कोरी, मो. इमरान यह ने इंटर्नशिप में अपना प्रशिक्षण सोमवार को पूरा किया।
व्यक्तित्व विकास से राष्ट्र निर्माण तक के विषयों पर प्रशिक्षण
प्रशिक्षुक छात्रों को प्रनयुस द्वारा संचार कौशल, लेखन कला, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, फील्ड वर्क के नियम, सिद्धांत, कौशल विकास कार्यक्रम, मूर्ति कला, जैविक तथा बहु स्तरीय कृषि, करियर काउंसलिंग, ग्राम संवाद, बेसलाइन सर्वे, सामाजिक आर्थिक मूल्यांकन नजैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक दिवस सैद्धांतिक तथा प्रयोग प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षुक छात्रों ने माँ नर्मदा तट में दमगढ़ से अमरकंटक तक के परिक्रमा पथ पर हस्तलिखित सूचना पटल का लगाया गया, ताकि किसी भी परिक्रमावासी की परिक्रमा खंडित नही हो सकें।
सामाजिक उत्तरदायित्व के बोध के साथ समापन
प्रशिक्षुक छात्रों के प्रशिक्षण का सोमवार को समापन में सभी को प्रमाण पत्र तथा पौधा भेंट करके सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्य को सम्पन्न किया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ विकास चंदेल, सचिव हरीश कुमार धुर्वे, इंटर्नशिप ऑफिसर माखन सिंह धुर्वे, वरिष्ठ सदस्य निधि सिंह राठौड़, जयश्री वरकडे, श्रवण सिंह, ईश्वर सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक एवं सदस्य उपस्थित रहें।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला