राजगढ़ः गायत्री मंदिर में नामदेव वैष्णव छीपा समाज की प्रांतीय बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

 


राजगढ़, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में गायत्री मंदिर प्रांगण में रविवार को श्री नामदेव वैष्णव छीपा समाज की प्रांतीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के उत्थान, प्रगति और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। बैठक में प्रांतीय महासभा के अध्यक्ष जेपी धनोपिया, उपाध्यक्ष राजेश नामदेव व जितेंद्र पंवार, महासचिव कमलेश आर्य, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश नामदेव और सुरेंद्र बड़िका सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों के समाज अध्यक्ष मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में विशेष रूप से युवाओं के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें सामाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और युवाओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और सामाजिक एकजुटता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुकेश नामदेव, महेश नामदेव, अशोक नामदेव, प्रवीण नामदेव, लोकेश आर्य, विजय नामदेव, पवन नामदेव, दीपक नामदेव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार समाज अध्यक्ष ने व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन लोकेश नामदेव ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक