अनूपपुर: नागपुर- शहडोल को शीघ्र आयेगी अनूपपुर, सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस को सांसद ने दिखाई झंडी

 




अनूपपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के तीन रेलवे स्टेशनों में 3 ट्रेनों के ठहराव (स्टॉपेज) की हरी झंडी मिलने पर शुक्रवार की शाम 7 बजे सांसद हिमाद्री सिंह ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन में सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रानी कमलापति के लिए रवाना किया।

ज्ञात हो कि क्षेत्र के लोग इन गाडियोंके ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद हिमाद्री सिंह के लगातार प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर करती रहीं जो अब जाकर अनुमति मिली हैं। सांसद ने पत्रकारोंसे कहा कि नागपुर- शहडोल को शीघ्र ही अनूपपुर या अम्बिकापुर तक चलाने के लिए प्रयास करेंगी।

हमारा प्रयास क्षेत्र को मिले बेहतर सुविधा

इसके पूर्व ट्रेनों के ठहराव के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि कोविड के दौरान कई स्टेशनों में ट्रेनों के ठहराव खत्म कर दिए गए थे जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब हम प्रयास कर रहे हैं कि महत्वपूर्ण सभी ट्रेनों के स्टेप की स्वीकृति प्रदान की जाए। आज अनूपपुर, वेंकटनगर और कोतमा में ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति मिली हैं।

उन्होने कहां कि आज के समय में हर किसी को जल्दी पहुंचने की भी अपेक्षा रहती है हमारा लक्ष्य है कि हम छोटे स्टेशनों को बड़े स्टेशनों से जोड़े और हमारा प्रयास इस दिशा में जारी है, हम लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल की बेहतर सुविधा हमारे आंचल को प्राप्त हो इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर जो भ्रांति फैलाई गई वह ठीक नहीं है आज हमारी निगाहें उन साथियों को ढूंढ रही हैं जो कार्यक्रम के दौरान सैकडो कार्यकर्ता लेकर स्वागत के लिए पहुंचने वाले थे। विरोध जनहित के मुद्दों का नहीं होना चाहिए, अमरकंटक पेंड्रा एवं शहडोल जयसिंहनगर रेलवे लाइन के लिए भी हमारा प्रयास निरंतर जारी है, रेलवे से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी उनका समाधान किया जाएगा। अनूपपुर में बना रहें रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर भी सांसद ने कहा की रेलवे के अधिकारी इसे गंभीरता से लेकर कार्य को शीघ्र पूर्ण करें अन्यथा हम कठोर कार्रवाई करने के लिए विवश होंगे।

अनूपपुर स्टेशन में गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का 27 फरवरी से एवं गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस का 05 मार्च 2026 से, कोतमा स्टेशन में गाड़ी संख्या 22408 निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का 04 मार्च से एवं गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का 05 मार्च से तथा वेंकटनगर स्टेशन में गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का दिनांक 27 फरवरी से एवं गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का दिनांक 28 फरवरी से ठहराव होगा।

इस अवसर पर अनूपपुर स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में अपर मंडल रेल प्रबंधक के श्रीनिवास, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस भारतीयन, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, रामदास पुरी, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला, मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, सिद्धार्थ सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, वासूदेव चटर्जी, विनोद सोनी, नर्मदा सिंह, फुक्कू सोनी के अलावा सहित अधिकारी, कर्मचारी तथा भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला