नागदा - ग्रेसिम केमिकल डिविजन के डिप्टी जीएम ने दिया इस्तीफा
नागदा, 17 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के औद्योगिक नगर नागदा में देश के मशहूर बिरला घराना के संचालित ग्रेसिम केमिकल डिविजन के डिप्टी जीएम सागर खड्डा ने कंपनी से त्यागपत्र दे दिया। उनका कार्यकाल अब 4 अगस्त तक रहेगा।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार खड्डा का स्थानांतरण आंध्र प्रदेश में किया गया था, इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दिया है। राजस्थान पृष्ठभूमि के खड्डा ने गेसिम केमिकल डिविजन में सिक्योरिटी विभाग प्रमुख के रूप में कंपनी को ज्वाइन किया था। बाद में आर.सी. जांगिड़ की सेवा निवृत्ति के बाद यह पद खाली हुआ था। खड्डा को इस पथ पर मौका मिला। खड्डा का त्यागपत्र औद्योगिक क्षेत्र के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। खड्डा जिस कंपनी में महत्वपूर्ण पद पर थे इस उद्योग की स्थापना नागदा में 1972 में हुई थी।
ग्रासिम केमिकल इंडस्ट्रीज़, आदित्य बिरला ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। और यह देश के महत्वपूर्ण रासायनिक उत्पादन केंद्रों में से एक माना जाता है।यह यूनिट मुख्य रूप से कास्टिक सोडा, क्लोरीन हाइड्रोजन और अन्य क्लोर-एल्कली उत्पादों का निर्माण करती है।
यहां उत्पादित रसायनों का उपयोग वस्त्र उद्योग, कागज, जल शोधन, एल्यूमिनियम, साबुन-डिटर्जेंट, रसायन और कई अन्य उद्योगों में होता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया