नागदाः डायवर्सन की राशि जमा नहीं करने पर पावर प्लांट के कार्यालय को कुर्क कर सील किया गया

 


नागदा, 24 मार्च (हिंस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तहसील मुख्यालय नागदा के समीप ग्राम मकला और बनबना स्थित पावर ग्रीड ऑफ इंडिया द्वारा डायवर्सन की बकाया राशि नही भरने के कारण मंगलवार को पावर प्लांट के कार्यालय को कुर्की कर सील किया गया!

यह कार्रवाई एक प्रशासन टीम केेे माध्यम से हुई। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे ने किया। श्री सुनेरे ने बताया टीम में नायब तहसीलदार देवेश गोखले , राजस्व निरीक्षक कजेंद्र सेंगर पटवारी पूजा राठौड़ और राजकुमारी सिसोदिया ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया