मप्रः लघु उद्योग भारती का मालवांचल उधमी सम्मेलन 22 को नागदा में
नागदा, 21 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में लघु उद्योग भारती, मालवा प्रांत द्वारा 22 अगस्त को रंगोली रिसॉर् में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में मालवा प्रांत से 150 से अधिक उद्यमी एवं उद्योगपति सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं महामंत्री अरुण सोनी की
उपस्थिति रहेगी। वहीं महा मालवा अंचल के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे एवं मालवा अंचल महामंत्री सीमा मिश्रा भी सम्मेलन में शामिल होंगे। उज्जैन के महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
मालवा कार्यकारिणी सदस्य मोतीसिंह शेखावत ने शुक्रवार को हिस संवाददाता से बातचीत में बताया कि सम्मेलन में उद्यमियों को एमएसएमई एवं उद्योगों से संबंधित सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। विशेष रूप से स्टार्टअप, लैंड पॉलिसी एवं लेबर पॉलिसी सहित उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं जागरूकता सत्र आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य उद्यमियों को सरकारी योजनाओं एवं नीतियों का बेहतर लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है। उद्योगपतियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इससे उन्हें अपने उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों को समझने तथा सरकार से संबंधित अपनी समस्याओं एवं चुनौतियों को उचित मंच पर रखने और उनके समाधान पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नागदा एवं आसपास के सभी उद्योगपतियों से सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
सम्मेलन का आयोजन शाम 4 से 6 बजे तक होगा। संपर्क के लिए मोतीलाल सिंह शेखावत के मोबाइल नंबर 70002 00500 पर संपर्क किया जा सकता है। “राष्ट्रहित एवं उद्योगहित” की भावना के साथ सभी उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया