मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागदा पहुंचकर विधायक डॉ. चौहान के पुत्र की शादी में वर -वधु को आशीर्वाद दिया
नागदा, 22 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन जिले के नागदा पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के पुत्र सत्येंद्र प्रताप सिंह के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने नवदंपती के सुखद भविष्य एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक डॉ. चौहान एवं उनके परिवारजनों ने आत्मीयता के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया। विवाह समारोह में बड़नगर विधायक जितेंद्र पण्डया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा जिलाा अध्यक्ष राजेश धाकड़, संजय अग्रवाल, बबीता रघुवंशी, संभागायुक्त आशीष सिंह, राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया