मप्रः नागदा में मुख्यमंत्री का स्वागत, बहनों ने बांधी राखी
उज्जैन, 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन जिले में खाचरौद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक निजी कर्यक्रम में नागदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर स्थित श्री रांगोली रिजॉर्ट एवं फैमिली गार्डन में कुछ समय बिताया।
यहां मध्य प्रदेश शासन असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावाटी सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर नागदा क्षेत्र की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी।
मुख्यमंत्री ने बहनों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की और रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र के विकास तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री के नागदा आगमन और क्षेत्रवासियों के बीच समय बिताने से स्थानीय लोगों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। सुल्तान सिंह शेखावाटी ने नागदा-खाचरौद क्षेत्र के प्रति मुख्यमंत्री के स्नेह, आत्मीयता और विकास के संकल्प के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का क्षेत्र से जुड़ाव और यहां के लोगों के बीच सहजता से समय बिताना क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। इसमके पर पूर्व नगरपलिका उपाध्यक्ष रामसिंह शेखावत भाजपा नेता मोतीसिह शेख आदि ने स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया