मप्रः विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदायों के विकास पर आज कार्यशाला का आयोजन

 


- राज्यमंत्री कृष्णा गौर करेंगी शुभारंभ

भोपाल, 20 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश में विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदायों के सर्वांगीण उत्थान, आजीविका संवर्धन तथा सामाजिक सुरक्षा को आज गुरुवार को आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगी। विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय विकास संचालनालय के तत्वावधान में आयोजित इस उच्चस्तरीय समागम में विभिन्न शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विषय विशेषज्ञ तथा स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर