उज्जैनः कमिश्नर-कलेक्टर ने सिंहस्थ-2028 के लिए निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Oct 11, 2026, 19:55 IST
उज्जैन, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण रविवार को संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निर्माण स्थलों पर पहुंचकर किया।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन गदा पुलिया से जयसिंहपुर होकर लालपुल तक सड़क निर्माण कार्य के साथ ही हरि फाटक ब्रिज के नीचे रवि शंकर नगर क्षेत्र में सड़क अलाईमेंट का जायजा लिया। संभागायुक्त सिंह ने मौके पर उपस्थित इंजीनियरों से सड़क एलाइनमेंट की ड्राइंग देखकर जानकारी प्राप्त की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर