मप्रः 2 अक्टूबर से दो दिवसीय उद्यम समागम 2026 इंदौर में, मंत्री काश्यप ने किया केलेंडर का विमोचन

 




भोपाल, 08 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मंगलवार देर शाम अपने निवास पर लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 के कैलेण्डर का विमोचन किया। लघु उद्योग भारती द्वारा आगामी 2 और 3 अक्टूबर 2026 को इंदौर में उद्योग समागम आयोजित किए जाने की संभावना है।

इस अवसर पर मंत्री काश्यप को लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियो ने संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया गया। मंत्री काश्यप ने इस आयोजन में एमएसएमई विभाग के पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता का आश्वासन संगठन को दिया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी एवं मध्य भारत प्रांत के महामंत्री विनोद नायर उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि उद्यम समागम 2026 उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है, जहाँ व्यापार विस्तार, नवाचार, नई तकनीक, निवेश, उद्योगों के विकास एवं नेटवर्किंग के लिए उद्यमियों को एक साथ आने का अवसर मिलेगा। आयोजन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में उद्यमी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर