मप्रः नगरीय निकायों में शेष कर वसूली के लिए आज लगेंगे विशेष शिविर
भोपाल, 25 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा सभी नगरीय निकायों में कर एवं अन्य राजस्व वसूली के लिए आज बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। विशेष शिविर में नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने की सुविधा प्रदान की गई है।
नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने निर्देश दिये कि सभी नगरीय निकाय राजस्व वसूली का लक्ष्य शीघ्र एवं निर्धारित समय में प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बकाया कर एवं शुल्क की वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जायेगी तथा सभी निकाय चरण बद्ध रूप से निर्धारित प्रतिशत के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें।
आयुकत भोंडवे ने कहा कि वसूली की कार्यवाही डिजिटल माध्यम से की जाये तथा प्रगति की जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर अध्यतन हो। सभी निगरीय निकायों को प्रभावी कार्य योजना बनाकर विशेष अभियान संचालित कर समय पर लक्ष्य प्राप्त करने के लिये आवश्यक प्रशासन कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर