मप्रः सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाहा ने वृद्धजन का किया सम्मान

 


भोपाल, 01 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बुधवार को ग्वालियर के जैन छात्रावास के वीर सभागार में वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ग्वालियर द्वारा अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में सहभागिता की।

मंत्री कुशवाहा ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं 26 वरिष्ठजन को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थापक भूपेन्द्र जैन, अध्यक्ष एसके गुप्ता, रितेश गुप्ता, सहित सम्मानित सभी वरिष्ठजन एवं नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर