ग्वालियरः होली की भाईदूज पर केन्द्रीय जेल व सर्किल जेलों में बहनों ने की भाइयों से मुलाकात

 


- केन्द्रीय जेल ग्वालियर सहित 3343 बंदियों के लगाए तिलक

ग्वालियर, 05 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार काे होली की भाईदूज पर केन्द्रीय जेल एवं संभाग की सर्किल जेलों में बहनों ने भाइयों से मुलाकात की।

भाईदूज के दिन प्रात: से ही बहनें केन्द्रीय जेल पहुँचीं। जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के तहत केन्द्रीय जेल सहित सर्किल जेलों में लगभग 3343 बंदियों से 9413 माता-बहनें एवं उनके छोटे बच्चों ने मुलाकात की। केन्द्रीय जेल ग्वालियर में परिरूद्ध बंदियों की माता-बहनों ने शांतिपूर्वक सुरक्षा के साथ भाईदूज पर मुलाकात की।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से भाईदूज के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों ने पहुँचकर भाईयों से मुलाकात की। केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री विदित सिरवैया से जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल ग्वालियर में भाईदूज के अवसर पर 2400 बंदियों को उनकी बहनों व अन्य परिजनों ने तिलक लगाए। इसी तरह दतिया जिला जेल में 182 बंदियों की 307 बहनें, मुरैना जिला जेल में 265 बंदियों की 745 बहनें, सबलगढ़ उप जेल में 27 बंदियों की 118, विजयपुर उप जेल में 24 बंदियों की 55, अम्बाह उप जेल में 80 बंदियों की 339, जौरा उप जेल में 40 बंदियों की 112, लहार उप जेल में 75 बंदियों की 182, मेहगांव उप जेल में 69 बंदियों की 246, गोहद उप जेल में 58 बंदियों की 160, डबरा उप जेल में 97 बंदियों की 276 एवं उप जेल सेंवढ़ा में 26 बंदियों की 73 बहनों ने मुलाकात की एवं तिलक लगाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर