केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह आज मण्डीदीप और औबेदुल्लागंज में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायसेन, 06 सितंबर (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (रविवार) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मण्डीदीप और औबेदुल्लागंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री चौहान भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे सिविल अस्पताल मण्डीदीप पहुचेंगे तथा यहां पौधरोपण और अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11.15 बजे कृषि उपज मंडी परिसर पहुचेंगे और यहां आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केन्द्रीय कृषि मंत्री दोपहर दोपहर 01 बजे औबेदुल्लागंज स्थित शासकीय सांदीपनि स्कूल पहुंचेगे तथा यहां लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम और मेधावी छात्रवृत्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री दोपहर 03 बजे सांदीपनि स्कूल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर