केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज अशोकनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

 


अशोकनगर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज (शुक्रवार) से मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जिले के नागरिकों को विकास कार्यों की सौगात प्रदान करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया प्रात: 10 बजे पछाडीखेडा लवकुश मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 01.30 बजे करीला माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और दोपहर 02 से 03 बजे तक करीला में आयोजित जनजातीय समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे शाम 04.45 बजे से मुंगावली में दिशा की बैठक लेंगे और तत्पश्चात प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। सिंधिया सायं 07.15 बजे सेहराई पहुंचेंगे एवं शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया सेहराई से पस्थान कर 08.45 बजे किलाकोठी चंदेरी पहुचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेगें। इसके बाद वे अगले दिन 17 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक आमजन से जनसंपर्क करेंगे। तत्पश्चात सिंधिया प्रात: 11 बजे से प्रात: 11.30 तक किला कोठी में स्थानीय बैठक, प्रात: 11.40 बजे शासकीय अस्पताल चंदेरी का साइट विजिट के बाद दोपहर 01 बजे महोली में लोधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 03 बजे सेमरखेडी ढाकोनी में ग्राम चौपाल में भाग लेने के बाद शाम 04.30 बजे पोस्ट ऑफिस अशोकनगर में नवीन डाकघर का उद्घाटन करेगें। इसके बाद वे सुभाषगंज अशोकनगर में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और 6.50 बजे अमर मेरिज गार्डन पहुंचकर नवरात्रि गरबा कार्यक्रम में समिम्लित होंगे और इसके बाद रात्रि 07.20 बजे अशोका गार्डन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 18 अक्टूबर को प्रात:10 बजे से प्रात: 11.15 बजे तक आमजन से जनसंपर्क करेगें। इसके बाद वे शासकीय विधि महाविद्यालय पहुंचेंगे और यहां कौशल विकास केन्द्र का नीव रखेंगे। तत्पश्चात आपदा मित्रों के साथ बाचचीत और आपदा प्रबंधन किटों का वितरण करेंगे। इसके बाद वे थीम रोड निर्माण और नगर सौन्द्रर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर