केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने भोपाल के ग्राम भानुपुर केकडिया में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के क्रियान्वयन का लिया जायजा
भोपाल, 15 जुलाई (हि.स.)। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान भोपाल जिले की जनपद पंचायत फंदा अंतर्गत ग्राम पंचायत भानुपुर केकडिया पहुंचे और यहां वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लिया।
वीबी जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन और तैयारियों की समीक्षा के लिए केन्द्रीय संयुक्त सचिव एस शशि कुमार, उप सचिव राम चंदर एवं अवसर सचिव विनोद सावन ने बुधवार को भोपाल जिले की जनपद पंचायत फंदा अंतर्गत ग्राम पंचायत भानुपुर केकडिया में बुधवार को भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिला जनपद एवं गाम पंचायत स्तर के अधिकारियो कर्मचारियों तथा हितग्राहियो एवं जनप्रतिनिधियों सें वीबी जी राम जी के सफल क्रियान्वयन हेतु संवाद किया गया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईला तिवारी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एंव जनपद स्तरीय अधिकारी एंव कर्मचारी सम्मिलित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर