मप्रः ई-प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन का आंकड़ा 60 हजार के पार

 


- 15 मई तक होगा प्रथम चरण का पंजीयन, 20 मई को जारी होगी आवंटन सूची

भोपाल, 07 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया क्रमशः एक और 2 मई को शुरू हो चुकी है। उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल के माध्‍यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिये पंजीयन कराने के लिए दिनांक 7 मई 2026 तक विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में कुल 60 हजार 768 पंजीयन हो गए हैं।

विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों में 39 हजार 579, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 8,364 तथा एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 12 हजार 825 पंजीयन हुए हैं। इसी प्रकार कुल 36,189 विद्यार्थियों द्वारा चॉइस फिलिंग तथा 23,964 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।

उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 से पूर्व अपना पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। प्रथम चरण की आवंटन सूची 20 मई 2026 को ई-प्रवेश पोर्टल पर जारी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर