रतलामः मंत्री सिलावट ने जिले की तीन तालाब एवं दो बैराज परियोजनाओं का किया वर्चुअल भूमि पूजन
- 43.84 करोड़ की लागत से पांच परियोजनाओं का निर्माण होगा, 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, 14 गांवों के 2151 कृषक होंगे लाभान्वित
रतलाम, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को रतलाम जिले में द्वारा तीन तालाबों एवं दो बैराज का भूमि पूजन (वर्चुअल) किया गया। इसमें से तीन तालाब रतलाम ग्रामीण के मोहनपाडा, कुआंजाघर एवं नागारुंडी एवं दो सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बोरपाड़ा एवं धावड़िया बैराज का भूमि पूजन सादेडा ग्राम में किया गया।
इस अवसर पर बताया कि नागारूंडी तालाब परियोजना की लागत 14 करोड़ 70 लाख 99 हजार रुपये है। इससे 547 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा ईसरथूनी एवं जामथुन गांवों के 580 कृषक लाभान्वित होंगे। वहीं, कुआझागर तालाब परियोजना की लागत 8 करोड़ 82 लाख रुपये है। इससे 330 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा कुआझागर, कलमोड़ा एवं उण्डवा गांवों के 480 कृषक लाभान्वित होंगे। मोहनपाड़ा तालाब परियोजना की लागत 3 करोड़ 46 लाख 78 हजार रुपए है। इससे 116 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा ऊनी एवं मोहनपाड़ा गांवों के 281 कृषक लाभान्वित होंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार, धावड़िया बैराज परियोजना की लागत 9 करोड़ 55 लाख 78 हजार रुपये है। इससे 570 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा धावड़िया, बांकी, आमलीपाड़ा एवं छायन गांवों के 450 कृषक लाभान्वित होंगे। वहीं, बोरपाड़ा बैराज परियोजना की लागत 8 करोड़ 10 लाख 30 हजार रुपये है। इससे 467 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी तथा बोरपाड़ा, सेमलखेड़ी एवं सादेड़ा गांवों के 360 कृषक लाभान्वित होंगे।
पांचों परियोजनाओं की कुल लागत 43 करोड़ 84 लाख रुपये है परियोजनाओं से कुल रतलाम जिले में 2030 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई में वृद्धि होगी। इससे 14 ग्राम लाभान्वित होंगे। जिसमें कुल 2151 कृषक लाभान्वित होंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सांसद अनीता नागर सिंह चौहान, विधायक मथुरा लाल डामोर, विधायक कमलेश्वर डोडियार, रतलाम ग्रामीण जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, बाजना जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर