मप्र पावर जनरेटिंग कम्पनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को मिला आईएसओ प्रमाणीकरण

 


भोपाल, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के मुख्यालय स्थित मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी स्टैण्डर्ड आईएसओ 9001: 2015 का प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा कार्यप्रणालियों के सतत् मानकीकरण व दक्षता वृद्धि की दिशा में यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय को यह प्रमाणपत्र उच्च स्तर के अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करने के लिये प्राप्त हुआ है।अब तक पावर जनरेटिंग कंपनी के 13 कार्यालय को आईएसओ प्रमाणीकरण मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पावर जनरेटिंग कंपनी के बारह कार्यालयों मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार, मुख्य अभियंता संचालन संधारण-जल विद्युत, मुख्य अभियंता फ्यूल मैनेजमेंट, कार्यपालक निदेशक अभियांत्रिकी व संयुक्त निदेशक कार्यालय, प्रबंध संचालक, डायरेक्टर टेक्निकल,मुख्य अभियंता कार्पोरेट सर्विस,कार्यपालक निदेशक मटेरियल मैनेजमेंट, मुख्य अभियंता परियोजना उत्पादन, मुख्य अभियंता सिविल इंजीनियरिंग मुख्य वित्तीय अधिकारी रीकार्यालय को अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है। यह सभी कार्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर