इंदौरः प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गई सेवा ज्योति संकल्प यात्रा

 


- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाया विकसित भारत बनाने का संकल्प

इंदौर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश के इंदौर में विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पर बुधवार को आयोजित सेवा ज्योति संकल्प यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, रणवीर सिंह रावत, सुमित मिश्रा, राजेश सोलंकी, श्रवण सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, आकाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकाली गयी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उपस्थितजनों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जिले की विकास पुस्तिका का वितरण किया गया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उपस्थितजनों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। उसके पश्चात सभी अतिथियों ने मंच पर सेवा ज्योति मशाल प्रज्वलित कर विजय नगर चौराहे स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्ष जनसेवा पर आधारित स्थायी विशाल सेवा ज्योति मशाल को प्रज्वलित किया। अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके पश्चात सेवा ज्योति संकल्प के रथों को विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

25 वर्ष की जनसेवा, सुशासन के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा ज्योति संकल्प यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकाली गई। इस अवसर पर प्रताप करोसिया, भगवान परमार, सूरज केरो, सेम पावरी, महेश ढालिया, कंचनसिंह चौहान, महेश पालीवाल, मानसिंह यादव, राकेश सिंह यादव, सचिन बघेल, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पिपले, रामस्वरूप गहलोत, अंतर दयाल, पूंजालाल निनामा, दिव्या गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर