बिलौआ क्षेत्र में प्रतिबंधित की गई खदानों से किसी प्रकार का उत्खनन एवं परिवहन न हो: कलेक्टर
ग्वालियर, 09 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बिलौआ क्षेत्र की प्रतिबंधित की गई खदानों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार बिलौआ क्षेत्र में प्रबिंधित खदानों से किसी भी प्रकार का उत्खनन एवं परिवहन नहीं होना चाहिए। इसकी वस्तुस्थित पर भी निगरानी रखें।
कलेक्टर के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 8 चैकिंग प्वॉइंट भी स्थापित किए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जांच दल भी गठित किए गए हैं। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान एडीएम सी बी प्रसाद, एसडीएम जूही गर्ग, संयुक्त कलेक्टर भूमिजा सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव, जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर