मप्रः राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर आज ग्वालियर प्रवास पर

 


ग्वालियर, 29 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। वे आज (मंगलवार) ग्वालियर में महिलाओं की शिकायत की सुनवाई करेंगीं, साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी।

जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर आज ग्वालियर प्रवास के दौरान फिजिकल कॉलेज (एलएनआईपीई) में “यशोदा एआई” विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगीं। इसके पश्चात पूर्वान्ह 11.30 बजे में जिला पंचायत के सभागार में आयोग में पंजीकृत शिकायतों पर जन-सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगीं। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर