मंदसौरः नपाध्यक्ष ने सीवरेज पाईप लाईन कार्य के बाद किये जा रहे सड़क रिपेरिंग कार्य का निरीक्षण किया
मंदसौर, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्यप् रदेश के मंदसौर में रविवार को नपा अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने डिप्टी कलेक्टर व सीएमओ रोहित राणावत, जलकार्य सभापति निलेश जैन, सामान्य प्रशासन समिति सभापति सत्यनारायण भांभी के साथ सीवरेज पाईप लाईन बिछाने के उपरांत किये जा रहे रोड रिपेरिंग कार्य का कई स्थानो पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
नपाध्यक्ष ने नपा उपयंत्री राहुल गढ़ावा, ऋषभ झा एवं कन्स्ट्रशन कम्पनी के कर्मचारियों के साथ गुरुद्वारा रोड़ नईआबादी, सरस्वती टाउनशीप कॉलोनी शुभकामना रिसोर्ट के सामने, मेन रोड़ एवं सीतामऊ फाटक ओवरब्रीज के नीचे रोड़ पर निरीक्षण किया तथा यहां किये जा रहे रिपेरिंग कार्य को देखा तथा रिपेरिंग कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
नपा परिषद के द्वारा लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से मंदसौर नगर में गंदे पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो इसके लिये नगर के सभी 40 वार्डाे के लिये सीवरेज योजना बनी है। मंदसौर के कई वार्डाे में सीवरेज पाईप लाईन बिछाने का कार्य चल रहा है। नगर के कुछ स्थानों पर सीवरेज पाईप लाईन बिछाने के बाद उस पर रोड रिपेरिंग कार्य भी किया जा रहा है, जहां डामरीकरण की सडके है वहाँ डामर से तथा जहा सीसी की सड़क है वहा सीसी से रिपेरिंग कार्य हो रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया