इंदौरः मंत्री सिलावट ने नवनिर्मित हॉस्पिटल का किया अवलोकन

 


- निर्माण गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

इंदौर, 24 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावटजी ने शुकवार को इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा के ग्राम पंचायत पिवडाय में 10 करोड की लागत से निर्माणाधीन 50 बेड के हॉस्पिटल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हास्पीटल में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही लिपट, फर्नीचर, एसी सुविधा और खुले मैदान में गार्डन का निर्माण करने निर्देश दिये।

मंत्री सिलावट ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक और किसानों हितैषी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, आज सांवेर के ग्राम पंचायत पिवडाय में लगभग 10 करोड़ की लागत से 50 बेड का अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त हास्पीटल का निर्माण हो रहा है। इस हास्पीटल के निर्माण हो जाने से लगभग 25 से अधिक ग्रामों के 50 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होगी। इस हास्पीटल में प्रसूति, 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा के साथ ही 50 मरीजों को भर्ती कर स्वास्थ्य लाभ देने की योजना है।

इस अवसर पर डॉ. सुमीत शुक्ला , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी माधव हासानी, बीएमओ डॉ. आदित्य चौरसिया, डॉ. संतोष सिसौदिया, डॉ. जाख्या सैयद, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री राजकुमार, जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन राठी. रवि दुबे, मंडल अध्यक्ष विष्णु चौधरी, सरपंच ओमप्रकाश पटेल, माखन गोखले. सुरेश टेलर, इंजीनियर व ठेकेदार मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर