इंदौरः खजराना गणेश मंदिर में शुरु हुआ 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव
- कलेक्टर शिवम वर्मा ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन कर किया शुभारंभ
इंदौर, 14 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में सोमवार से 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ हुआ। कलेक्टर सह अध्यक्ष शिवम वर्मा ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और दस दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सह प्रशासक क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारी व मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। मंदिर में महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन के साथ-साथ भजन संध्याएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
ध्वजा-पूजन और लड्डू प्रसादी का वितरण
उद्घाटन दिवस पर ध्वजा-पूजन किया गया और लड्डू प्रसादी का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर