ग्वालियरः जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण
ग्वालियर, 26 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत संचालित बाल देखरेख संस्था सेवा भारती मातृछाया शिशु कल्याण केन्द्र का संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा-54 के तहत गठित जिला स्तरीय निरीक्षण समिति व बाल कल्याण समिति द्वारा गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिका गृहों में व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
बाल कल्याण समिति द्वारा सेवा भारती मातृछाया शिशु कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां पर 9 बालक-बालिकाएं निवासरत मिले। सेवा भारती मातृछाया शिशु कल्याण केंद्र के पदाधिकारियों ने बताया कि 5 बच्चे को गोद देने की प्रकिया प्रचलन में है, जिनमें से 2 बच्चों को विदेश के माता पिता गोद लेंगे, जबकि 3 बलिकाओं को देश में ही माता-पिता गोद लेंगे।
इसके बाद समिति ने श्री शिवाजी शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति बालिका गृह का निरीक्षण किया। यहां पर 19 बालिकाएं निवासरत पाई गईं। एक बालिका ने बातचीत में पढाई कर कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की। समिति के पदाधिकारियों ने उक्त बालिका की पढाई के खर्च उठाने की बात कही। साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से परीक्षण कराने के लिए निर्देश दिए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर