ग्वालियरः मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर एम्बुलेंस की जाँच जारी, 3 पर लगाया 22000 का जुर्माना
ग्वालियर, 26 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले भर में एम्बुलेंस की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार को डबरा में एम्बुलेंसों की सघन जांच की।
जांच अभियान के दौरान 3 एम्बुलेंसों में फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) सहित आवश्यक दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर कुल 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अधिकारियों ने एम्बुलेंस संचालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यात्रियों और मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर