ग्वालियरः कलेक्ट्रेर ने जन-सुनवाई में 135 लोगों की समस्याएं सुनीं

 




ग्वालियर, 17 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 135 आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। कलेक्टर रुचिका चौहान, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद व अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में मदद की उम्मीद लेकर पहुँचे लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई। जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी।

जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया। जन-सुनवाई में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 75 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 60 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप के साथ दिए गए

भोपाल में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, जनसुनवाई में 143 आवेदन प्राप्त हुए

इधर, राजधानी भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर अर्चना शर्मा औरहर्षिता दवे ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 143 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर