ग्वालियर में आज अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार मेले का आयोजन
ग्वालियर, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां भर्ती के लिए आ रही हैं।
जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, रेपिडो प्राइवेट लिमिटेड तानसेननगर ग्वालियर, आई नोक्स डी.बी. मॉल ग्वालियर, पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, आयसर अकादमी शिवपुरी, ईगल सिक्योरिटी शिवपुरी, चेकमेट सिक्योरिटी अहमदाबाद गुजरात, भारत पे प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर बजाज केपिटल प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, ए०एन०डी० सोलर प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जॉब्स फेयर नाच प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इन्दौर, दिल्ली, प्रेम मोर्टस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, जोमैटो फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर एवं किस्पी प्राइवेट लिमिटेड नोएडा (उ०प्र०) आदि शामिल हैं।
इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, टूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर व ड्रायवर इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपये तक देय होगा।
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर