मप्रः राज्यपाल पटेल आज ग्वालियर प्रवास पर, जीवाजी विवि के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
ग्वालियर, 16 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आएंगे। वे यहां जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल हैलीकॉप्टर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारेंगे। इसके पश्चात वे प्रात: 10.30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचेंगे। राज्यपाल पटेल विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जाएगे। राज्यपाल पटेल अपरान्ह लगभग 2.30 बजे ग्वालियर विमानतल से वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर