मप्रः माँ दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए राज्यपाल पटेल

 


- लोकभवन के कर्मचारी आवास परिसर में हुआ आयोजन

भोपाल, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शनिवार की शाम नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकभवन स्थित कर्मचारी आवास परिसर में महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती की। प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल पटेल शनिवार को लोकभवन आवास परिसर में कर्मचारियों और उनके परिजन के बीच पहुँचे थे। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर