मप्रः आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में अनियमितताओं पर दो अस्पतालों के विरुद्ध एफआईआर

 


भोपाल, 01 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में आई अनियमितताओं के संबंध में दो निजी अस्पतालों के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कराया गया है।

योजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह ने मंगलवार को बताया कि शिकायतों, अभिलेखों के परीक्षण एवं फील्ड ऑडिट में सामने आए तथ्यों के आधार पर यशस्वी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बायपास चौराहा एवं मारुति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आनंद नगर, पिपलानी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4) के अंतर्गत FIR दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि योजना के हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की प्राथमिकता है। अनियमितताओं के संबंध में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। दोष अथवा आपराधिक जिम्मेदारी का अंतिम निर्धारण विवेचना एवं न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर