ऊर्जा मंत्री तोमर आज ग्वालियर में करेंगे 3.92 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन
ग्वालियर, 11 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.92 करोड़ की लागत से विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। तोमर विभिन्न कार्यक्रमों के समापन उपरांत रात्रि विश्राम आनंद नगर सी-ब्लॉक स्थित माता मंदिर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 5 बजे वार्ड 32 स्थित गांधी नगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 01 करोड 98 लाख की लागत से निर्मित होने वाली नवीन सीवर लाईन संधारण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसी कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री 60 लाख 14 हजार की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, 81 लाख 12 हजार की लागत से गांधीनगर की विभिन्न गलियों में डामरीकरण कार्य, 3 लाख 82 हजार की लागत से गांधी नगर में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 13 लाख 16 हजार की लागत से वार्ड 32 के समस्त पाकों में नवीन उपकरणों की स्थापना का भूमिपूजन, 12 लाख 56 हजार की लागत से वार्ड 32 में सार्वजनिक सुलभ काम्प्लेक्स की मरम्मत कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 06:00 बजे बहोड़ापुर पुलिस थाने के निकट वार्ड 3 स्थित शहीद श्री सरमन सिंह पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 23 लाख 60 हजार की लागत से शहीद श्री सरमन सिंह पार्क के क्षसौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपजन करेंगे। तदोपरान्त रात्रि विश्राम आनंद नगर सी-ब्लॉक स्थित माता मंदिर में करेंगे।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार 12 जून 2026 को सुबह 7 आनंद नगर सी-ब्लॉक स्थित माता मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर