मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदरलाल पटवा को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर किया नमन
भाेपाल, 28 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे और राष्ट्र सेवा के प्रखर मार्गदर्शक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की आज रविवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे याद करते हुए विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स के माध्यम से पाेस्ट करते हुए कुशाभाऊ ठाकरे काे पुण्यतिथि पर नमन करते हुए लिखा- भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ, निष्काम कर्मयोगी श्रद्धेय कुशाभाऊ जी ने असंख्य युवाओं को देशभक्ति के संस्कार दिए। उनका अभूतपूर्व सांगठनिक कौशल, राष्ट्र चिंतन और अनुशासित जीवन जनसेवा के लिए मार्गदर्शन देता रहेगा।
एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा - मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका संपूर्ण जीवन जनसंघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जनसेवा, गरीब और कमजोर वर्ग के उत्थान में समर्पण का अनुकरणीय अध्याय है। उनके चरणों में नमन-वंदन।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर किया नमन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आज रविवार के दिन जयंती है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने उन्हें जयंती पर याद करते हुए अपने संदेश में कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रद्धेय अरुण जेटली जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। विधि, खेल, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे