मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय सुमन गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि
Sep 12, 2026, 19:54 IST
भोपाल, 12 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी प्रवास पर रहे। उन्होंने सुभाष गोहल की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुमन गोहल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय सुमन गोहल उप मुख्यमंत्री शुक्ल के विशेष सहायक चंद्र प्रताप गोहल की माताजी थीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गोहल के परिवार के सदस्य एवं बनखेड़ी नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी सहित अन्य मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर