दतियाः रतनगढ़ माता मंदिर मेले में उमड़ा आस्था महासंगम, 16 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने किए दर्शन

 


दतिया, 10 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आस्था, श्रृद्धा और विश्वास के प्रतीक प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर लख्खी मेले में श्रृद्धालुओं का जन सैलाब देखने को मिला। रतनगढ़ माता एवं कुंअर बाबा के प्रति भक्तों की अटूट आस्था के चलते मंगलवार को लगभग 16 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने दर्शनलाभ प्राप्त किए। साथ ही पांच हजार से अधिक सर्पदंश से पीड़ित लोगों के बंध काटे गए।

लख्खी मेले में श्रृद्धालुओं की लगातार बड़ती संख्या के बावजूत जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों, सुनयोजित प्रबंधन और सतत् निगरानी के चलते भक्तों को सहज, सुरिक्षत एवं सुगम दर्शन की सुविधा मिल रही है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल स्वयं मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे है। दोनों अधिकारी विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों, श्रृद्धालुओं की आवाचाही, दर्शन व्यवस्था, पार्किग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं।

अधिकारियों द्वारा मेले में कार्यरत कर्मचारियों को निरंतर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि भीड़ प्रबंधन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और प्रत्येक श्रृद्धांलु को सुगमता से दर्शन का अवसर मिल सके। श्रृद्धालुओं ने की प्रशासनिक व्यवस्थाओं सराहनार मेले में पहुंच रहे श्रृद्धालुओं ने इस वर्ष की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। श्रृद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ के बावजूत दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी हुई है तथा सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के कारण उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि मेला समाप्ति तक सभी व्यवस्थाओं को पूरी मुस्तैदी के साथ संचालित किया जायेगा। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक श्रृद्धालु को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन कराकर सकुशल उनके घर तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को समन्वय, तत्परता और सेवा भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर